
मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव : भाजपा की चुप्पी कहीं बवंडर का संकेत तो नहीं ?
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम का चुनाव शायद माथे पर है। चुनाव को लेकर सभी दल कमर कस कर चुनावी अखाड़े में कूदने को तैयार हैं। दलीय आधार पर चुनाव नहीं होने के बावजूद सभी दलों की दिलचस्प नगर निगम चुनाव में देखी जा रही है। अधिकांश दल तो अपना प्रत्याशी भी घोषित कर चुके हैं। पलामू जिला स्थित मेदिनीनगर नगर निगम के चुनाव में अभी तक भाजपा चुप्पी साधे हुए है। यह चुप्पी कहीं बवंडर का संकेत तो नहीं है। जानकार सूत्रों का कहना है कि यहां मेयर पद के लिए एक नहीं अनेकों लोग चुनाव लड़ने के लिए तड़फड़ा रहा रहे हैं। ऐसे लोगों को भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी मिला है या नहीं, यह अंधेरे के गर्त में है।
निगम चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व गहनतापूर्वक कर रही है विचार : अमित तिवारी

भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी का कहना है कि पार्टी नेतृत्व का जो आदेश होगा वैसा निर्णय लिया जाएगा। मेदनीनगर नगर निगम चुनाव पर पार्टी गहनतापूर्वक विचार कर रही है। भाजपा ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतरेगी जो जीत का रिकॉर्ड दर्ज करेगा। अमित तिवारी ने कहा कि समय आने पर सब कुछ क्लियर हो जाएगा।





