मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव : सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए पानी बाबा

Palamu : झारखंड में नगर निकाय चुनाव का डंका बजाते ही चुनाव लड़ने वाले और लड़वाने वाले लोग काफी सक्रिय हो गए हैं। उनकी सक्रियता सोशल मीडिया पर देखी जा रही है। संभावित प्रत्याशीयों ने सोशल मीडिया को अपना सशक्त प्लेटफॉर्म बना लिया है। चाहे वह कार्यक्रम हो या जनसंपर्क अभियान या कोई अन्य कार्यक्रम, सभी चीजों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से करीब-करीब लोगों को प्राप्त हो रहा है। अन्य संभावित प्रत्याशियों की तरह मेदनीनगर नगर निगम क्षेत्र में पानी बाबा के नाम से प्रसिद्ध प्राप्त कर चुके परशुराम ओझा ने भी सोशल मीडिया को अपना मजबूत आधार बना लिया है। वे अपनी पत्नी जानकी देवी के लिए प्रचार प्रसार में लग गए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पानी बाबा अपनी बात आम जनता के सामने रख रहे हैं। पानी बाबा की गतिविधियों को देखने से ऐसा लग रहा है कि वे इस बार हरगिज़ मानने वाले नहीं हैं वे हर हाल में जानकी देवी को चुनाव मैदान में उतारने के लिए मन बना लिए हैं। बता दे कि पानी बाबा मेदनीनगर शहर में सुचारू जलापूर्ति व्यवस्था पर पैनी नजर रखते हैं।वे प्रतिदिन लगातार कई वर्षों से शहर में निर्वाद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। यही कारण है कि परशुराम ओझा पूरे शहर में पानी बाबा के नाम से लोकप्रिय हो गए हैं। पानी बाबा के चुनावी मैदान में उतरने से सचमुच शहर की फिजा बदलेगा, ऐसी संभावना है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!