मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने बाईपास रोड, बिजली ऑफिस के पीछे, बारालोटा, श्री राम पथ, पांकी रोड, देवी मंडप रोड और पोखराहा में किया जनसंपर्क

नगर निगम का विकास निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए मैं आप सभी से आशीर्वाद लेने आई हूं : अरुणा शंकर

Palamu : भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने मेदिनीनगर नगर निगम अंतर्गत वार्ड -06, 07, 16 एवं 17 के अधिकांश क्षेत्रों जैसे: बाईपास रोड, बिजली ऑफिस के पीछे, बारालोटा,श्री राम पथ,पांकी रोड, देवी मंडप रोड और पोखराहा के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्हें व्यापक स्तर पर आमजनों का अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ।

जनसम्पर्क का शुभारम्भ उन्होंने बाईपास रोड स्थित रिलायान्स मार्ट के गली से किया। इस दौरान उन्हें लोगों का अपाऱ स्नेह प्यार जनसमर्थन और आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि वार्ड -06, 07, 16 एवं 17 के अधिकांश क्षेत्रों जैसे बाईपास रोड,बिजली ऑफिस के पीछे, बारालोटा, श्री राम पथ,पांकी रोड, देवी मंडप रोड आदि के सम्मानित एवं देवतुल्य जनता -जनार्दन के बीच पहुँचने का सौभाग्य मिला। इस सेवा सत्कार से मै अभिभूत हूँ! इन सभी से मिलकर जो स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ, उसने मेरे संकल्प को और भी मजबूत कर दिया है।

अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए अरुणा शंकर ने कहा कि पिछले वर्षों में हमने मिलकर विकास की जो नींव रखी है, उसे अब एक नई ऊँचाई पर ले जाना है। आपके अटूट विश्वास और समर्थन के साथ, हम मेदिनीनगर को और भी स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं एवं दृढ़संकल्पित हूँ! देवतुल्य जनता का हृदय से आभार।मेदिनीनगर का सर्वांगीण विकास और यहां की शांति व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा: “मेदिनीनगर को एक आदर्श नगर निगम बनाने के लिए निरंतरता और स्पष्ट विजन की आवश्यकता है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने और विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए मैं आप सभी का आशीर्वाद मांगने आई हूं।”

श्रीमती शंकर ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से शहर के भविष्य के लिए मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने मतदाताओं से चुनावी चिह्न ‘एयर कंडीशनर’ (AC) छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजयानन्द पाठक, अविनाश वर्मा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुनील तिवारी, विश्वजीत पाठक, जीतेन्द्र कुमार तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, प्रकाश राय, विनय सिंह, राजदेव उप्पध्याय,रिन्कू दुबे,सुनील पाण्डेय, सुभग तिवारी, मंजु गुप्ता, प्रिया श्रीवास्तव, रीना किशोर, संध्या सिंह अंशु कुमारी, ज्योति कुमारी आदि सैंकड़ो की संख्या में मौजूद थे, जिन्होंने स्थानीय मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

अरुणा शंकर ने कहा कि निगम क्षेत्र में जो भी अधूरे काम रह गए हैं, उस काम को चुनाव जीतने के बाद तुरंत पूरा किया जाएगा। मतदाताओं के बीच प्रत्याशी को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!