मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में फिल्म स्टार जयाप्रदा ने किया रोड शो, उमड़े समर्थक
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में भाजपा की राज्यसभा सदस्य और फिल्म स्टार जया प्रदा ने मेदिनीनगर में रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत चैनपुर भाजपा कार्यालय से हुई। यहां से रोड शो यात्रा सदिक मंजिल चौक पर पहुंचा। इसके बाद यह यात्रा बाजार क्षेत्र में पहुंचा। इस दौरान भाजपा समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
इस दौरान मेयर पद के प्रत्याशी अरुणा शंकर, मीना गुप्ता, जयश्री गुप्ता, पूर्व विधायक पुष्पा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बता दें कि मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज शाम में चुनाव प्रचार भी समाप्त हो जाएगा। निगम चुनाव में मेयर पद के सभी प्रत्याशी अंतिम ताकत झोंक रहे हैं।




