मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने किया चुनावी कार्यालय का उदघाटन

Palamu: मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज विनय मोड़ स्थित मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह का चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया गया। मौके पर प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया गया। जेएमएम के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह और केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सान्नू सिद्दकी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का किया उदघाटन। प्रेसवार्ता के दौरान ज़िला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि जेएमएम समर्थित उमीदवार को पहाड़ी मुहल्ले में भरपूर समर्थन मिला रहा है। कहा कि निगम में पूर्व की मेयर ने निगम में कोई भी ऐसा कार्य नही किया है, जिससे जनता को लाभ मिला हो। सिर्फ जनता को मूर्ख बनाया गया है। अगर मेयर पूनम सिंह बनती है तो क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा। वही मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने कहा है कि हमारे चालीस साल के कार्यो में क्षेत्र अपराधमुक्त रहा। सिर्फ पूर्व मेयर कहती है कि हमने 5 सालों में क्षेत्र का विकास किया है। अगर वो बोलती है कि व्यवसाई भाई मेरे साथ हैं, तो क्या व्यवसाई भाई मेरे साथ नही हैं ? वही चन्द्रवंशी समाज और मुस्लिम समाज के लोगों ने भी मेरा समर्थन किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!