मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षाएँ कदाचार-मुक्त ली गईं


Latehar : झारखंड एकेडमिक काउन्सिल द्वारा आयोजित बारियातू में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा हेतु बनाये गए दोनों परीक्षा केंद्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय व रा. आदर्श मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई।परिक्षा केन्द्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक में विज्ञान विषय के परिक्षा में 727मे 719 परीक्षार्थी शामिल हुए।08 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर में जीव विज्ञान, वाणिज्य गणित व समाजशास्त्र विषय के परीक्षा में 165 मे 164 परीक्षार्थी शामिल हुए,01 परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं रा.आदर्श मध्य विद्यालय परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक रुपेश कुमार साव ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक में विज्ञान बिषय के सभी 320 परिक्षार्थी और द्वितीय पाली इंटर सांइस जीवविज्ञान के सभी 02 व समाजशास्त्र के 76 में 75 परिक्षार्थी उपस्थित रहे।01परिक्षार्थी अनुपस्थित रहा. शान्तिपुर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिये विक्षक राकेश कुमार सिंह उत्तम पांडेय, पंकज कुमार सिंह,बसंती मिंज,रामरतन मेहता, संजीव कुमार, मिथलेश मेहता सभी सभी वीक्षक दंडाधिकारी बारियातू थाना के तैनात सुरक्षा बल ने महत्वपुर्ण भुमिका निभाई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!