यातायात नियम उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों से 1.35 लाख रुपये की वसूली

लातेहार: उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा उदयपुरा क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम, 2019 के तहत वाहनों की सघन जांच की गई।जांच के क्रम में कुल 27 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 12 भारी वाहनों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर ऑनलाइन चालान किया गया। इन वाहनों से कुल 1,35,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।इस दौरान आम लोगों एवं वाहन चालकों से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!