यातायात नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल कार्रवाई,105 चालकों से ₹1.05 लाख वसूला गया जुर्माना

लातेहार :होली पर्व को देखते हुए लातेहार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बिना हेलमेट एवं ट्रिपल लोड चलने वाले कुल 105 चालकों पर डिजिटल माध्यम से कार्रवाई की गई।उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर नियम उल्लंघन करने वाले चालकों की पहचान कर ई-चालान के माध्यम से कार्रवाई की गई।


विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई इस प्रकार है:

  • चंदवा प्रखंड के इंदिरा चौक स्थित सीसीटीवी से – 31 चालक
    • बालूमाथ प्रखंड थाना क्षेत्र के सीसीटीवी से – 36 चालक
    • लातेहार के धर्मपुर चौक स्थित सीसीटीवी से – 38 चालक
    कुल 105 चालकों पर कार्रवाई करते हुए लगभग ₹1,05,000 का जुर्माना वसूला गया।
    प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि त्योहार के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!