यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 59 वाहनों का कटा चालान

लातेहार:उपायुक्त के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, लातेहार द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 2019 के तहत सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कुल 74 वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 7 भारी वाहनों एवं बिना हेलमेट के चल रहे 52 मोटरसाइकिल चालकों का ऑनलाइन चालान किया गया।इस कार्रवाई में कुल 59 वाहनों पर ऑनलाइन चालान करते हुए ₹1,21,500 की राशि जुर्माने के रूप में निर्धारित की गई। साथ ही एक वाहन को जब्त भी किया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपायों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!