
यादव कला जत्था ने मनाया 13वां पंजीकरण स्थापना दिवस,केक काटकर मनाई ख़ुशियाँ
लातेहार: यादव कला जत्था द्वारा अपने पंजीकरण का 13वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जत्था के सभी कलाकारों ने मिलकर केक काटकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।जत्था के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खुशी का दिन है। यादव कला जत्था के पंजीकरण को 13 वर्ष पूरे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि संस्था का पंजीकरण संख्या 919/13-14 है।
उन्होंने कहा कि जत्था के कलाकार जिले के विभिन्न प्रखंडों से लेकर गांव-गांव, राज्य और अन्य राज्यों तक अपनी कला का प्रदर्शन करते रहे हैं। कलाकार नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने का कार्य करते हैं।इस मौके पर यादव कला जत्था के सचिव नागेश्वर यादव सहित रामदेव यादव, एतवा उरांव, नरेश राम, रमेश कुमार, रीना देवी, प्रभा देवी, रीता देवी, विनीता देवी, राहुल कुमार और सुर संग्राम के संचालक कुशेश्वर यादव सहित जत्था के कई कलाकार उपस्थित रहे।





