रंका मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, युवक की मौत
Gadhwa : रंका मुख्य मार्ग पर अनराज नावाडीह के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के सोनदागा गांव निवासी संतोष राम उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि संतोष राम एक होटल में काम करता था। काम से लौटने के दौरान वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और रविवार की सुबह करीब 9 बजे शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।




