रंग लाया पलामू के सांसद वीडी राम का प्रयास, अब राँची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव

Palamu : : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के वर्षों के प्रयासों के फलस्वरूप राँची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत हुआ और जनता की वर्षों पुरानी मांग पूर्ण हुयी।

सांसद ने कहा कि बहुत जल्द उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर विधिवत रूप कार्यक्रम आयोजित कर हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। राँची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12877/12878) झारखंड एवं बिहार के लाखों यात्रियों के लिए जीवन-रेखा के समान है। इस ट्रेन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्रों, नौकरीपेशा व्यक्तियों, व्यापारियों, मरीजों एवं दिल्ली आने-जाने वाले आम यात्रियों द्वारा यात्रा की जाती है। उक्त महत्वपूर्ण ट्रेन का मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन जो कि पलामू संसदीय क्षेत्र का एक प्रमुख स्टेशन है।

उक्त ट्रेन के ठहराव होने से मोहम्मदगंज प्रखंड, हैदरनगर प्रखंड, एवं कांडी प्रखंड तथा बिहार की सीमा से लगे कई गाँवों के लोगो को आवागमन होगी सुगम। इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्री नियमित रूप से राँची, नई दिल्ली और अन्य महानगरों की ओर जाते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता द्वारा मुझे बार-बार इस विषय पर अभ्यावेदन प्राप्त होते रहता था।

राँची नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का मोहम्मदगंज स्टेशन पर ठहराव से कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार होगा, यात्रियों का आर्थिक बोझ कम होगा एवं पलामू संसदीय क्षेत्र के सीमावर्ती बिहार के ग्रामीण इलाकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।सांसद ने उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु लोकसभा में नियम 377 के तहत एवं शून्यकाल में मामले को उठाया तथा मंडल एवं जोनल स्तर की बैठको मे भी उठाते रहा। साथ ही माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग किया था।

सांसद ने इसके लिए मैं देश के यस्शवी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!