
रशियन जलपरी बनेगी मेले में आकर्षण का केन्द्र
लातेहार : महाशिवरात्रि पर लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बस बार मेले में कैसे ऐसी चीजे हैं, जो लोगों को देखने को मिलेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मेला के संवेदक गिरधारी पाठक के पुत्र प्रदीप पाठक ने बताया कि इस बार भी मेला में लोगों के लिए मौत का कुंआ, आकर्षक झूला, डिस्को डांस, नौका विहार लोगों के लिए लगाए गए हैं। पर सबसे आकर्षण का केन्द्र रशियन जलपरी रहेगी, जो पहली बार लातेहार मेला में आई हैं। यह मेला कल शिवरात्रि के महापर्व के साथ शुरू होगा जो होली तक चलेगा। पाठक ने आगे बताया कि इस मेले में एक हजार से ज्यादा दुकाने लग रही है, जहां पर आकर लोग अपने मनपंसद की चीजें खरीद सकते हैं। साथ ही झूला आदि चीजों का आनंद उठा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी मेला में आएं और इसका भरपूर आनंद उठाएं।





