रांची मेयर की मां के निधन पर उनके आवास जाकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नेजताया शोक
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची की मेयर रोशनी खलखो की पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय बॉबी तिर्की के निधन होने के उपरांत शुक्रवार को उनके निवास पर पहुँचकर शोक जताया। प्रदेश अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

इस दौरान उन्होंने
ईश्वर से दिवंगत पुण्यआत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, रांची महानगर अध्यक्ष श्री वरुण साहू सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।



