रांची रिम्स के डीआईजी ग्राउंड में जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान

Dijital Desk – United Palamu

Ranchi : रिम्स के डीआईजी ग्राउंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को भी जारी है. झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन, रांची पुलिस, नगर निगम और रिम्स प्रबंधन की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माणों पर एक बार फिर बुलडोजर चलाया. मंगलवार की कार्रवाई में रिम्स के ही एक पूर्व चिकित्सक का आवास भी ध्वस्त किया गया. जिससे इलाके में भावनात्मक माहौल बन गया और प्रभावित परिवारों की पीड़ा सामने आई.मंगलवार सुबह जैसे ही प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ डीआईजी ग्राउंड पहुंची. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कार्रवाई के दौरान आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से सामान निकालते नजर आए. प्रशासन की ओर से पहले ही नोटिस जारी किए जाने की बात कही गई है. लेकिन प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया.प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई झारखंड उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के तहत की जा रही है. अधिकारियों ने दो टूक कहा कि अदालत ने रिम्स की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए समय-सीमा तय की थी और उसी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है और नियम सभी पर समान रूप से लागू किए जा रहे हैं.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!