राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप, भाजपा ने मांगा स्पष्टीकरण
Palamu : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिन्हा ने मेदिनीनगर नगर निगम के पूर्व उप महापौर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह को पत्र जारी कर कहा है कि पार्टी के संज्ञान में आया है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आप अपना स्पष्टीकरण 7 दिनों के अंदर प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करें। अन्यथा पार्टी आप पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु बाध्य होगी। प्रदेश महासचिव प्रदीप सिन्हा ने इस आशय की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह और पलामू जिला भाजपा के अध्यक्ष अमित तिवारी को भी प्रेषित कर दिया है।





