राण प्रतिष्ठा व रुद्र महायज्ञ हेतु ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रारंभ

बारियातु:प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरछिया स्थित नव निर्मित हनुमंत मंदिर में गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ हेतु ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।जिसका मंत्रोच्चार विधि विधान से मुख्याचार्य श्री जयप्रकाश नारायण उपाध्याय महाराज सह आचार्य भीम नारायण पंडित जी ने करवाए।मुख्य यजमान शिलवंत सिंह, मोहन मिस्त्री ने पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया।उन्होने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 18 अप्रेल दिन शनिवार कलश यात्रा 19 अप्रेल दिन रविवार को अरनि मंथन एवं यज्ञ प्रारंभ 23 अप्रेल गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा सह पूजन व 25 अप्रेल शुक्रवार को यज्ञ पूर्णाहुति एवं महासंतों का विदाई कार्यक्रम संपन्न होगा।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य रमेश राम, विधायक प्रतिनिधि योगेंद्र गंझु, संसद प्रतिनिधि शिवमंगल सिंह, प्रमुख पति नंदू उरांव, सुदीप प्रजापति, राजेंद्र राणा, अशोक ठाकुर, जीतन राणा, जितेंद्र सिंह, फूलचंद गंझु, पुराण साव, एवं रुद्र महायज्ञ समिति के अध्यक्ष नरसिंह सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति, उपाध्यक्ष सुमेर सिंह, पारस सिंह, सचिव अयोध्या प्रजापति, सचिव राजेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष नवीन सिंह, विनय सिंह, धनंजय सिंह, डाक्टर रणधीर प्रजापति, डाक्टर दिलीप प्रजापति, गोबिंद प्रजापति, श्रवण ठाकुर, बजरंग ठाकुर, जगदीश ठाकुर, अवध प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, तथा जय श्री राम जय बजरंग बली के उद्घोष से पूरा काफिला गूंज उठा तथा काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!