रामनवमी को लेकर पलामू जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

Palamu : आगामी रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु कल से जिले के सभी अनुमंडल क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से विभिन्न अनुमंडलों के प्रमुख मार्गों, जुलूस रूटों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के माध्यम से रूट का भौतिक सत्यापन (रूट वेरिफिकेशन) किया जाएगा तथा सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी, ताकि पर्व के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

साथ ही, निर्धारित रूटों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा नियमित रूप से पैदल मार्च (फ्लैग मार्च) किया जाएगा, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हो तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके। यह पहल आम जनता में विश्वास का माहौल स्थापित करेगी कि जिला प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही, इससे असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हर नागरिक सुरक्षित वातावरण में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!