रामनवमी को लेकर श्री बंशीधर नगर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Gadhwa : रामनवमी महोत्सव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च नगर ऊंटारी थाना परिसर से शुरू होकर गोसाईबाग तक गया, फिर बंशीधर मंदिर, बस स्टैंड, अहिपुरवा मोड़, हेन्हों मोड़, भवनाथपुर मोड़ होते हुए पाल्हे कला आशुतोष महादेव मंदिर तक जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल ने नगर क्षेत्र में गश्त की और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील किया है।इस संबंध में डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि रामनवमी पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार का भड़काऊ या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी ने कहा कि रामनवमी के मौके पर जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों के जरिए की जाएगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा और किसी भी आपात स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकेगा। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार, विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरूष बल के जवान मौजूद थे।




