रामनवमी पूजा को सफल बनाने को लेकर न्यू एकता स्टार क्लब की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
PALAMU : मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज मोहल्ला स्थित सुभाष चौक के पास रामनवमी त्योहार को लेकर न्यू एकता स्टार क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्लब के सदस्यों ने धूमधाम से रामनवमी पूजा को सफल बनाने का निर्णय लिया।

बैठक में उपस्थित न्यू स्टार एकता क्लब के अध्यक्ष सतीश चंद्रवंशी ने कहा की इस बार रामनवमी पूजा के दौरान न्यू एकता स्टार क्लब द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रामनवमी पूजा में ओबरा का झांकी लोगों के बीच प्रस्तुत किया जाएगा।
झांकी के दौरान राधा कृष्ण का नृत्य प्रस्तुत और शिव शंकर महाकाली का विशेष तांडव श्रद्धालुओं के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार न्यू एकता स्टार क्लब द्वारा 3 लाख की लागत से साउथ के बालाजी मंदिर के रथ का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।जो लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस पूजा को सफल बनाने मे न्यू एकता स्टार क्लब के उपाध्यक्ष,रिक्की वर्मा,कोषाध्यक्ष अनुराग मिश्रा,सचिव राजीव कुमार सहित क्लब के अन्य सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं।



