राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु पहुंची जमशेदपुर, कई कार्यक्रमों में लेंगी भाग, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Ranchi : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर आगमन पर सोनारी एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अभिवादन और स्वागत किया।

बता दें कि सोनारी एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सड़क मार्ग द्वारा करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करते हुए मैरिन ड्राइव, कदमा के रास्ते 12:20 बजे भूमि पूजन स्थल पहुंचेंगी. यहां वह शिलापट्ट का अनावरण करेंगी. श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा आयोजित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति की सहभागिता होगी.

कार्यक्रम की शुरुआत मैनेजिंग ट्रस्टी एस.के बेहरा के स्वागत भाषण से होगी. दोपहर करीब 1 बजे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबोधित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के संबोधन होंगे. 1 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन प्रस्तावित है. कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रपति प्रसाद ग्रहण करेंगी.

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 3 बजे मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर छात्रों से संवाद करेंगी. छात्र-संवाद कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह सोनारी एयरपोर्ट के रास्ते रांची लौटेंगी. रांची एयरपोर्ट से शाम 4:45 बजे राष्ट्रपति जैसलमेर (राजस्थान) के लिए प्रस्थान करेंगी. राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं. जमशेदपुर और रांची में कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!