
राष्ट्रीय युवा दिवस पर बीएस कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई
Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में बनवारी शाहू महाविद्यालय, लातेहार में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर, अनुशासित एवं देशहित में समर्पित रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में प्रोफेसर रविंद्र कुमार सहित एनएसएस स्वयंसेवकों—आयुष कुमार, बबली कुमारी, कविता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सिमरन कुमारी, रीमा कुमारी, फूलमती कुमारी, नमिता कुमारी, मनीता कुमारी एवं आकांक्षा कुमारी—का सराहनीय सहयोग रहा।





