
रूस ने किया यूक्रेन पर हमला, मिसाइल हमलों से दहला कीव
Kiv : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमिर जेलेंस्की की रविवार को होने वाली मुलाकात से पहले रूस ने यूक्रेन पर बहुत बड़ा हमाल किया है। रूस ने यह हमला ट्रंप की शांति योजना पर जनमत संग्रह कराने की तैयारी के घंटों बाद किया है। शनिवार को रूस ने कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला शुरू किया। इससे यूक्रेन की राजधानी बड़े हमलों से दहल उठी। रूस के भयानक हमले के बाद यूक्रेनी शहर में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हुई। इससे राजधानी कीव अंधेरे में डुब गई। रूस ने यह हमला तब किया, जब कुछ घंटे पहले ही ज़ेलेंस्की ने एक्सिओस को बताया था कि अगर रूस 60 दिनों के युद्धविराम पर सहमत होता है, तो वे ट्रंप की शांति योजना पर जनमत संग्रह कराने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका-यूक्रेन समझौते के अधिकांश हिस्से तय हैं और पांच दस्तावेज़ों में लिखित रूप दिए जा चुके हैं। सुरक्षा गारंटी को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। वे रविवार को मार-ए-लागो में ट्रंप से मिलने वाले हैं।





