रेड़मा काशीनगर मुहल्ले में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा काशीनगर मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह करीब 7:00 बजे एक 25 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा अज्ञात शव मिलने की सूचना शहर थाना की पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,पुलिस जवान नंदलाल पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान करने की प्रक्रिया में जुट गए है।

इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिला कि रेड़मा काशीनगर मुहल्ले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया है। सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे वहां पर उन्होंने डॉग स्क्वायड टीम को बुला कर आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच करवा रहे है।वही विभिन्न प्रकार के सैंपल भी एकत्रित किये जा रहे है।
इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जायेगा, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।उन्होंने कहा कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।जल्द ही मामला का खुलासा किया जायेगा।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।



