रेलवे ट्रैक से महिला का शव बरामद, आत्‍महत्‍या की आशंका

Latehar: सीआईसी सेक्‍शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में टोरी (चंदवा) रेलवे स्‍टेश्‍न में एक महिला का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है।शव टोरी रेलवे फाटक के डाउन लाइन से पास बरामद किया गया है।

शव का सिर गर्दन से अलग हो गया है। इससे कयास लगाया जा रहा है, उसने पटरी पर सिर रख कर आत्‍महत्‍या की है।मृतका के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पार्वती तुरी पति वीरू तुरी (अंंबाटांड़, सेरक ) के रूप में की गयी है। रेलवे ट्रैक में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर स्‍थानीय व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है।पुलिस घटना की हर बिंदु से जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!