रोटी, बोटी व घोंटी से बचकर नम्रता त्रिपाठी को युवा मेयर चुनने की जरूरत: शत्रुघ्न कुमार शत्रु

Palamu : झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मेयर के रूप में हर मोर्चे पर विफल मेयर प्रत्याशियों द्वारा गरीब दलितों को रोटी,बेटी व घोंटी पिलाकर वोट लेने का प्रयास किया जाएगा,इससे सावधान रहकर हमें युवा,कर्मठ विजनरी व सम्पूर्ण विकास के लिए मिशनरी प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी के चुनाव चिन्ह बेंच छाप क्रमांक 5 पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की जरूरत है।

बयान में उन्होंने कहा है कि सबको पता है कि शुद्ध पीने के पानी संकट से लेकर गंदे सिवरेज व नालियों में उतर कर हमारा अनुसूचित जाति का सफाईकर्मी भाई/बहन भीषण संकटों से जूझते हैं,जिनके साथ हमेशा भेदभाव होता रहा है। हमारे लोगों के इलाकों में नगरीय सुविधाएं नजर नहीं आती हैं, उन्हें लगता है कि इस समाज के गरीबों को एक दिन कुछ पैसे व रोटी,बोटी व घोंटी देकर वोट दिया जा सकता है, लेकिन इस बार अनुसूचित जाति समाज जिसका वोट निर्णायक है,वह खूलकर नम्रता त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने को तैयार है,जिसे अपने समस्यायों का हमेशा यहसास रहता है।

उन्होंने कहा है कि इस बार मेदिनीनगर नगर निगम के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा समस्या दलितों के समक्ष है, जिन्हें ऐसी मेयर चाहिए जो सबके साथ उनके समस्याओं को प्राथमिकता देकर समाधान की दिशा में ईमानदारी से कदम उठाए।

ज्ञातव्य है कि दलित शोषित समाज के शहरी व ग्रामीण निर्माण महिला-पुरुष मजदूरों के लिए आज तक ये मेंमेदिनीनगर के चौक-चौराहों पर मूत्रालय-शौचालय तक की व्यवस्था नहीं हो पाई है।

बयान में उन्होंने पिछले मेदिनीनगर नगर निगम मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए सभी वादों को विफल करार देते हुए कहा है कि सभी लोकलुभावन वादों के साथ निगम के सभी दैनिक वेतन भोगियों व सफाई व अन्य कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया गया था,जिसका हश्र जनता देख चुकी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!