
लातेहार के लिए वित्तमंत्री का बजट सराहनीय: योगेंद्र प्रसाद
Latehar : लातेहार निवासी योगेंद्र प्रसाद ने झारखंड सरकार के वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे जनहितकारी और विकासोन्मुख बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में लातेहार जिले को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सौगात मिली है, जिससे यहां की आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में किए गए प्रावधान सराहनीय हैं। इससे जिले में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों को बेहतर उपचार एवं शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का धरातल पर शीघ्र क्रियान्वयन होगा, ताकि लातेहार के विकास को नई गति मिल सके।उन्होंने राज्य सरकार एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह बजट जिले के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।





