लातेहार जिला पुलिस के तीन पदाधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : आज दिन शनिवार को लातेहार जिला पुलिस में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक बालूमाथ परमानंद बिरवा, पुलिस अवर निरीक्षक उमेश यादव तथा पुलिस अवर निरीक्षक श्यामनारायण राय सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला पुलिस संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों को शॉल व प्रतीक चिह्न देकर किया गया सम्मानित

समारोह में पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार लकड़ा, पुलिस निरीक्षक दुलार चौड़े एवं उपाध्यक्ष जगत प्रकाश ने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।मौके पर अध्यक्ष राजकुमार लकड़ा ने कहा कि सेवानिवृत्ति पुलिस सेवा का एक स्वाभाविक पड़ाव है। आज जो सेवानिवृत्त हुए हैं, आने वाले समय में सभी को इस मार्ग से गुजरना है। उन्होंने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, सचिव पंकज यादव, पुलिस सब इंस्पेक्टर हरिमोहन झा, समर घोष, वीरेंद्र पासवान, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!