लातेहार नगर निकाय प्रत्याशी विलासी टोपनो को बसपा ने दिया समर्थन

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार: नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।इसी क्रम में सोमवार को पहाड़पुरी स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बसपा ने नगर निकाय चुनाव की झामूमो समर्थित प्रत्याशी विलासी टोपनो को अपना आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने विलासी टोपनो को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य भी संयुक्त रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे,जिनमें प्रदेश सचिव मुंगेश्वर राम,जिला अध्यक्ष,हरदयाल सिंह,जिला महासचिव शीतल राम,पूर्व प्रत्याशी प्रकाश कुमार राम,महिला मोर्चा सदस्य सोनिया देवी,
पूर्व जिला अध्यक्ष अजय राम,जिला महासचिव रामचंद्र राम,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं झामुमो नेता धनदेव राम,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार दास,पूर्व कोषाध्यक्ष बिलावन राम प्रमुख रूप से शामिल रहे।वहीं झामुमो की ओर से जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव,केंद्रीय सदस्य ममता सिंह,
अंजली देवी,सौरभ श्रीवास्तव,दिलेश्वर यादव तथा कांग्रेस के जिला सचिव उमेश प्रसाद की उपस्थिति रही।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!