
लातेहार नगर पंचायत में महेश सिंह की जीत जनता की जीत : लोजपा
लातेहार:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के निर्देशानुसार झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्राप्त मार्गदर्शन के तहत लोक जनशक्ति पार्टी, जिला लातेहार द्वारा भाजपा समर्थित उम्मीदवार महेश सिंह को समर्थन दिया गया।लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश सिंह को पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने एकजुट होकर समर्थन दिया और उन्हें विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पासवान ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र की समस्त जनता की जीत है। आम जनता पहले से ही परिवर्तन का मन बना चुकी थी और नए अध्यक्ष का चयन कर विकास की नई दिशा देने का निर्णय लिया।आगे उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र की सभी जनता के प्रति आभार व्यक्त की तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह को बधाई दी।कहा कि आशा है कि जनता के बीच समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।





