लातेहार नपं में अध्यक्ष पद हेतु 2 और वार्ड पार्षद पद हेतु 7 अभ्यर्थियों ने खरीदे फार्म

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत जिले के नगर पंचायत क्षेत्र में नाम निर्देशन की प्रक्रिया दिनांक 29 जनवरी 2026 से विधिवत प्रारंभ हो चुकी है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 फरवरी 2026 को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 02 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्र (फॉर्म) क्रय किया गया। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 07 अभ्यर्थियों ने फॉर्म खरीदे हैं।वार्डवार विवरण के अनुसार, वार्ड संख्या 01 से 05 तक के लिए 05 अभ्यर्थियों ने फॉर्म क्रय किया है।इसके अलावा वार्ड संख्या 06 से 10 के लिए 01 तथा वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए 01 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा गया है।अब तक की स्थिति में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 01 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 18 नामांकन किए जा चुके हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। संभावित उम्मीदवार समर्थकों के साथ सक्रिय रूप से चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

सेलेस्टीन कुजूर अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार
बिलासी टोपनो अध्यक्ष पद के भावी दावेदार प्रत्याशी
महेश सिंह लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार एवं भावी प्रत्याशी
वार्ड नंबर 14 के पार्षद उम्मीदवार
अयूब खान वार्ड नंबर 1 के पार्षद उम्मीदवार
विमला देवी वार्ड नंबर 3 के वार्ड पार्षद उम्मीदवार
सुगन्धी देवी वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद उम्मीदवार
वार्ड नंबर एक के पार्षद उम्मीदवार प्रियंका राज
जय राम कपूर वार्ड 4 नंबर के वार्ड पार्षद उम्मीदवार
संयुक्ता कुँवर वार्ड संख्या 9 के भावी वार्ड पार्षद उम्मीदवार

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!