लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता: 10 लाख का इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां समेत दो नक्सली गिरफ्तार

Latehar : लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां उर्फ फरेश भुइयां उर्फ दिलीप उर्फ प्रताप उर्फ अवधेश जी तथा संगठन के सदस्य बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया गया है।

आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी ने दी जानकारी

शनिवार को पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि माओवादी संगठन का जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां अपने दस्ता सदस्यों के साथ नेतरहाट, महुआडांड़, बरवाडीह, गारू और छिपादोहर क्षेत्र में सक्रिय है। इस सूचना के आधार पर लातेहार पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान, एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को सूचना मिली कि माओवादी जोनल कमांडर छिपादोहर थाना क्षेत्र के हरिनामाड़ गांव में दैनिक उपयोग की सामग्री लेने आने वाला है। सूचना के आधार पर छिपादोहर थाना प्रभारी सहित विभिन्न थानों की पुलिस टीम एवं सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दोनों माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइयां पर झारखंड पुलिस द्वारा 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ झारखंड के लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों सहित छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 104 मामले दर्ज हैं। वहीं बबलू राम उर्फ रोहित उर्फ बबलू चंद्रवंशी पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों में 15 मामले दर्ज हैं।

छापेमारी के दौरान बरामद सामान:


• एक AK-47 राइफल
• AK-47 की मैगजीन व 6 जिंदा गोलियां
•इंसास राइफल की 15 जिंदा गोलियां
• वायरलेस सेट (Baofeng कंपनी)
• नकद 1,50,000 रुपये
• माओवादी संगठन से संबंधित पर्चे
•सैमसंग टैब
•विभिन्न कंपनियों के 4 सिम कार्ड
• प्रचार सामग्री से संबंधित ऑडियो-वीडियो मेमोरी कार्ड
• एक रेडियो, दो घड़ियां और दो पॉकेट डायरी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े थे और क्षेत्र में आतंक फैलाने, लेवी वसूली करने तथा विकास कार्यों में बाधा डालने जैसी गतिविधियों में शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

1. पु०अ०नि० मो० यकीन अंसारी, थाना प्रभारी, छिपादोहर थाना।2.पु०अ०नि० जयप्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी, गारु थाना।

3.पु०अ०नि० शशि कुमार, थाना प्रभारी, बारेसाँढ़ थाना।

4.पु०अ०नि० मनोज कुमार, थाना प्रभारी, महुआडाँड़ थाना।

5.पु०अ०नि० प्रभात कुमार दास, थाना प्रभारी, मनिका थाना।

6.पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी, नेतरहाट थाना।

7.पु०अ०नि० किशोर मुण्डा, छिपादोहर थाना।

8.स०अ०नि० इन्द्रजीत तिवारी, छिपादोहर थाना।

9.सैट-137, आई0आर0बी0 – 04 छिपादोहर थाना के सशस्त्र बल ।

10.सैट – 147, आई0आर0बी0 – 04 गारु थाना के सशस्त्र बल

11.सैट – 02, बारेसाँद थाना के सशस्त्र बल।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!