लातेहार में चलाया गया वाहन जांच अभियान,19 वाहनों से ₹2.32 लाख का वसूला गया जुर्माना

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:उपायुक्त लातेहार के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी लातेहार उमेश मंडल के नेतृत्व में लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत 04 फरवरी 2026 की रात्रि एवं 05 फरवरी 2026 को दिन में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान राजस्व संग्रहण के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित किया गया।जांच अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों के साथ-साथ भारी वाहनों के आवश्यक कागजातों की सघन जांच की गई।जांच में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान काटे गए।अभियान के दौरान कुल 128 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 19 वाहनों को दोषी पाए जाने पर चालान किया गया। इस कार्रवाई में कुल ₹2,32,300/- की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।
जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों के पालन को लेकर आगे भी इस प्रकार के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सभी आवश्यक कागजात अपने साथ रखें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!