लातेहार में चुनावी तैयारी अंतिम चरण में, 145 कर्मियों की बूथ वार तैनाती तय

लातेहार:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से एनआईसी झारखंड राज्य इकाई द्वारा विकसित ओपन इलेकॉन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संपादित की गई। सॉफ्टवेयर आधारित रेंडमाइजेशन से मतदान कर्मियों की तैनाती में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की गई है।
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 22 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तृतीय चरण में कुल 145 मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन किया गया, जिन्हें निर्वाचन कार्य के विभिन्न दायित्व सौंपे जाएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य की प्रत्येक प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की , जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!