
लातेहार में तेली साहु समाज का अभिनंदन समारोह, समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी पर दिया जोर
तेली समाज को सक्रिय राजनीतिक भागीदारी निभानी होगी : रणविजय साहु
sanjay prajapati @ united palamu
Latehar :शहर स्थित होटल कार्निवल्स में तेली साहु समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर), लातेहार के द्वारा आज बिहार के मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणविजय साहू लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद, जोधन नायक व कुंज बिहारी साव मौजूद थे।अतिथियों ने विधायक श्री साहू का माल्यापर्ण कर स्वागत किया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामा साह के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।अपने संबोधन में विधायक श्री साहू ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में तेली समाज का अहम योगदान है।लेकिन आज भी तेल समाज को वह हक और अधिकार नहीं मिला है, जिसका वह असल में हकदार है।उन्होने आगे कहा कि तेल समाज के युवक व युवतियों को सक्रिय राजनीति में अपनी भागीदारी निभानी होगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने तेली समाज के लोगों को एक मंच पर आने की अपील की।उन्होने कहा कि अगर हम समाज में बंटे रहेगें तो समाज का भला नही होगा।
तेली समाज को अपना अधिकार लेने के लिए एकजुट होना होगा : सनेही
प्रदेश अध्यक्ष श्री सनेही ने कहा कि तेली समाज को अपना हक और अधिकार लेने के लिए एकजुट होना होगा। पटना से आये समिति बलराम साहु ने भी तेली समाज को एकजुट होने की बात कही।उन्होने कहा कि एकता में बहुत ताकत है।कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद ने विधायक साहु को उनके लातेहार आगमन पर उन्हें बधाई दी है कहा कि उनके यहां आने से तेली समाज में एक नयी उर्जा का संचार हुआ है।
तेली समाज को राजनीति में हक मिलना चाहिए : अधिवक्ता सुनील कुमार
वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि तेली समाज को राजनीति में उसका हक मिलना चाहिए।तेली समाज का उत्थान तब तक नहीं हो सकता है, जब तक समाज के लोग सक्रिय राजनीति में अपनी भागदारी सुनिश्चित नहीं करेगें।धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष बलराम साहू ने किया।कार्यक्रम को राजेंद्र प्रसाद, गोविंद प्रसाद व धमेंद्र प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया।
मौके पर इनकी रही उपस्थिति
मौके पर विशाल चंद्र साहू,शम्भू प्रसाद, राजेश प्रसाद, कमलेश प्रसाद के अलावा गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार जिला के अन्य प्रखंडों से तेली समाज के लोगों ने भाग लिया।





