लातेहार में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु की 82वीं जयंती, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम रहे उपस्थित

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार: जिला मुख्यालय लातेहार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यालय में आज दिन रविवार को जिलाध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के निर्देशानुसार दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने “दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें” के नारे लगाए।

बच्चों के बीच शॉल, फल और मिठाइयों का वितरण कर झामुमो ने मनाई गुरु जी की जयंती

इसके पश्चात झामुमो नेताओं का काफिला लातेहार स्थित गुरुकुल आश्रम पहुंचा, जहां अनाथ बच्चियों के बीच शॉल, फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के साथ गुरु जी के विचारों, संघर्षों, आदर्शों एवं उपलब्धियों पर परिचर्चा की गई। बच्चों ने तालियों के साथ गुरु जी के योगदान को सराहा।

गुरु जी के विचार आज भी झारखंड के कण-कण में जीवित हैं: वैद्यनाथ राम

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम ने कहा कि गुरु जी के विचार झारखंड के पहाड़, डोंगर और कण-कण में विराजमान हैं। भले ही वे आज शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार सदैव जीवित रहेंगे।

जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अरुण कुमार दुबे ने कहा कि गुरु जी की जयंती पर उनका हमारे बीच न होना भावुक करता है, लेकिन साथ ही यह प्रेरणा भी देता है कि उनके आदर्शों पर चलकर एक बेहतर झारखंड का निर्माण करें।जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने कहा कि गुरु जी की जयंती पर हर झामुमो कार्यकर्ता भावुक है और उनके आदर्शों को अपनाकर बेहतर समाज के निर्माण के लिए संकल्पित है।झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु जी बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे, इसी कारण लातेहार में उनका जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया जा रहा है। यदि बच्चे उनके विचारों से प्रेरणा लें, तो झारखंड का भविष्य उज्ज्वल होगा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव, केंद्रीय सदस्य सुदामा प्रसाद, कामेश्वर भोक्ता, आरती देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अहद खान, जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, ईश्वरीय उरांव, नगर अध्यक्ष रिंकू कश्यप, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, वासुदेव यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव, दीपक कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!