लातेहार में महाशिवरात्रि मेला का टेंडर संपन्न, 25.11 लाख की बोली पर नागेंद्र पाठक बने संवेदक

Sanjay prajapati @ United Palamu

Latehar : नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बाजार टांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेला का नगर पंचायत द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। टेंडर में तीन प्रतिभागी शामिल हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आयोजित टेंडर में संवेदक नागेंद्र पाठक के द्वारा टेंडर की अंतिम बोली 25 लाख 11 हजार रुपये लगाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में संवेदक का भारी भीड़ देखी गई।बताया गया कि यह महाशिवरात्रि मेला लगभग 20 दिनों तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।मेले के दौरान दुकानें, झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जिम्मेदारी टेंडरधारी की होगी।नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूरी टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न की गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि महाशिवरात्रि मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!