
लातेहार में महेश सिंह का बाइक रोड शो, बेंच छाप पर मतदान की अपील
लातेहार:नगर पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में पहुंचते ही चुनाव प्रचार पूरी तरह चरम पर है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह ने शहर में सैकड़ों दुपहिया वाहनों के साथ भव्य रोड शो किया। इस दौरान समर्थकों ने “महेश सिंह जिंदाबाद” और “हमारा नेता कैसा हो, महेश सिंह जैसा हो” के नारों से माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व ज़िलाध्यक्ष पंकज सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।





