लातेहार में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रन फॉर सेफ्टी मैराथन आयोजित

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लातेहार में “रन फॉर सेफ्टी” मैराथन का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने समाहरणालय परिसर से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ समाहरणालय से थाना चौक बाईपास होते हुए जिला खेल स्टेडियम लातेहार तक संपन्न हुई।मैराथन में गांधी कॉलेज के विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश देना था। विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए नारों और स्लोगनों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और पैदल यात्रियों का सम्मान करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।दौड़ के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ यह संदेश दिया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, जबकि थोड़ी-सी सावधानी से अनमोल जान बचाई जा सकती है। बच्चों की मासूम आवाज़ों में दिया गया यह संदेश आमजन के दिलों तक पहुंचा और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम यह दर्शाता है कि यदि बचपन से ही बच्चों में सड़क सुरक्षा की समझ विकसित की जाए, तो भविष्य में एक सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। मैराथन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 5,000, 3,000 एवं 2,000 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा सहित सड़क सुरक्षा कोषांग एवं जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!