लातेहार में वाहन जांच अभियान, 36 वाहनों का चालान कर 47,650 रुपये की वसूली

लातेहार: उपायुक्त लातेहार के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में शहर में फ्री फ्लो ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा राजस्व संग्रह के उद्देश्य से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।यह अभियान लातेहार थाना क्षेत्र के थाना चौक, धरमपुर चौक, बाइपास रोड और समाहरणालय गेट सहित अन्य स्थानों पर चलाया गया। जांच के दौरान दुपहिया, बस तथा भारी वाहनों के कागजात और ओवरलोडिंग की जांच की गई।जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत ऑनलाइन चालान किया गया।अभियान के दौरान कुल 77 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 36 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई में कुल 47,650 रुपये की राजस्व वसूली की गई।परिवहन विभाग ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!