
लातेहार में सघन वाहन जांच, 60 चालान, ₹1.65 लाख जुर्माना वसूला
लातेहार: रामनवमी पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी, लातेहार द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत कार्रवाई की गई।जांच के क्रम में 4 भारी वाहनों को ओवरलोड पाया गया, जबकि एक वाहन को जब्त किया गया। वहीं बिना हेलमेट वाहन चला रहे 52 मोटरसाइकिल चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया। इस अभियान में कुल 60 वाहनों का चालान करते हुए ₹1,65,500 का जुर्माना वसूला गया।प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि पर्व-त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि इस समय सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई है।





