लातेहार में सत्यम–शिवम–सुंदरम कॉम्प्लेक्स की दुकानें दूसरे दिन भी बंद, हुआ धरना का आयोजन

sanjay prajapati @ united Palamu

Latehar : लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट गेट के सामने स्थित सत्यम, शिवम, सुंदरम कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर प्रशासक पर मनमानी और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।दुकानदारों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में आवेदन देकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी, लेकिन समाधान नहीं निकलने के कारण आंदोलन जारी है। दुकानदारों का कहना है कि यह कॉम्प्लेक्स लगभग 15 वर्ष पूर्व नगर पंचायत लातेहार द्वारा निर्मित कराया गया था। उस समय किए गए एग्रीमेंट में स्पष्ट उल्लेख है कि दुकान का किराया हर पांच वर्ष में दुकानदारों की सहमति से ही बढ़ाया जाएगा।दुकानदारों के अनुसार बीते वर्षों में किराया बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ी, इसलिए किराया यथावत रहा। अब 15 वर्ष पूरे होने पर एग्रीमेंट के नवीकरण के दौरान नगर प्रशासक द्वारा मौखिक रूप से पिछले वर्षों का बढ़ा हुआ किराया वसूलने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर दुकानों को सील करने, ताला लगवाने और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।दुकानदारों का कहना है कि भय का माहौल बनाकर कुछ दुकानदारों से बकाया राशि जमा कराई गई और रिन्यूअल के नाम पर बिना एग्रीमेंट की प्रति दिए तथा बिना पढ़ाए जबरन हस्ताक्षर कराए गए। सवाल पूछने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है।दुकानदारों ने बताया कि वे सभी पहले ठेला-खोमचा लगाकर जीवनयापन करते थे। उनकी मजबूरी को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया था, जिसमें निर्माण के समय दुकानदारों से डिपॉजिट राशि भी ली गई थी। वर्तमान कार्रवाई से उनकी रोजी-रोटी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।धरना-प्रदर्शन के समर्थन में आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र दास और आजसू नेता रूपेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। सैकड़ों दुकानदार धरने पर मौजूद रहे।

दुकानदारों के साथ खड़ी है आजसू पार्टी : विजेंद्र दास

आजसू पार्टी जिला उपाध्यक्ष, विजेन्द्र दास ने कहा कि नगर प्रशासक द्वारा गरीब दुकानदारों को डराना और बिना नियम के पैसे वसूलना पूरी तरह गलत है। आजसू पार्टी दुकानदारों के साथ खड़ी है और यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

नगर प्रशासक के तानाशाही रवैया से त्रस्त हैं लातेहार शहर के दुकानदार : रूपेश अग्रवाल

नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार एवं आजसू पार्टी नेता रूपेश अग्रवाल ने कहा कि 15 साल पुराने एग्रीमेंट के नियमों को नजरअंदाज कर मनमानी की जा रही है। यह गरीब दुकानदारों के साथ अन्याय है। प्रशासन को अविलंब हस्तक्षेप कर इस मामले का निष्पक्ष समाधान करना चाहिए।जब तक न्याय नहीं मिलती है हम दुकानदारों के साथ हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!