लातेहार में 65.99 प्रतिशत मतदान के साथ वोटिंग खत्म, प्रेसवार्ता में डीसी ने दी जानकारी

लातेहार:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में सोमवार दिनांक-23फरवरी को प्रेसवार्ता का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया गया।इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जानकारी साझा करते हुए कहा गया कि नगरपालिका आम निर्वाचन,2026 के तहत आज लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर प्रातःकालीन समय से ही सभी वर्ग के मतदाता यथा- वृद्ध, दिव्यांग, युवा, महिला, नए मतदाता आदि ने कतारबद्ध होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। व्हीलचेयर, रैंप, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा के इंतजाम किए गए थें।लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्वाह्न 9 बजे तक 11.1 प्रतिशत मतदान प्रतिशत रहा। इसी प्रकार पूर्वाह्न 11 बजे तक  27.1 प्रतिशत मतदान प्रतिशत रहा। वहीं अपराह्न 01 बजे तक 41.99 फ़ीसदी मतदान प्रतिशत रहा। अपराह्न 03 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 55.00 प्रतिशत रहा। अपराह्न 05 बजे तक लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 65.99 प्रतिशत रहा।लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र का कुल मतदान प्रतिशत 65.99 फ़ीसद दर्ज की गई।लातेहार जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतगणना दिनांक 27फरवरी को प्रातः 08:00 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक, लातेहार में संपन्न होगी। मतगणना हेतु आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, प्रवेश-नियंत्रण तथा अभ्यर्थियों/मतगणना अभिकर्ताओं के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।उपायुक्त ने निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल एवं मतदाताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतगणना संपन्न कराना है।मौके पर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रेस वार्ता में विभिन्न संस्थानों के मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!