
लातेहार साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी
Latehar : सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोंगर निवासी अनंत सिंह (पिता वासुदेव सिंह) की बाइक साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई। इस संबंध में अनंत सिंह ने बताया कि मंगलवार 3 मार्च 2026 को साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए अपनी बाइक एक स्थान पर खड़ी कर बाजार करने चले गए।उन्होंने बताया कि बाजार करने के बाद जब शाम करीब साढ़े छह बजे वापस उसी स्थान पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका।चोरी हुई बाइक का नंबर JH01 9A-9536 है, जो Passion Pro (नीले रंग) की बताई जा रही है। पीड़ित ने आसपास के लोगों से जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन किसी को बाइक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।





