लूट कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लूट कांड मामले में फरार चल रहे अभियुक्त शहर थाना क्षेत्र के बैरिया सत्संग मंदिर रोड निवासी बसंत राम के पुत्र बालेश्वर राम उर्फ नरेंद्र राम को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि अभियुक्त बलेश्वर राम उर्फ नरेंद्र राम के खिलाफ शहर थाना में कांड संख्या 119/2021 का मामला दर्ज था। तब से अभियुक्त फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि बालेश्वर अपने घर आया हुआ है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बालेश्वर राम को घर से गिरफ्तार कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।





