लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त

Latehar : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया।जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।ग्राम नारायणपुर, पो०–नावागढ़, थाना–लातेहार की निवासी मानो देवी द्वारा जल–नल योजना के अंतर्गत उनके घर तक पाइपलाइन नहीं जुड़ने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।आवेदन में उल्लेख किया गया कि उनके घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर जल मीनार स्थापित है तथा आसपास के अधिकांश घरों में पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति हो रही है, किंतु उनके घर तक अब तक पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस कारण उन्हें दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पात्रता के अनुसार यथाशीघ्र पाइपलाइन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही स्थानीय स्तर पर आ रही किसी भी बाधा को दूर कर योजना का लाभ सुनिश्चित करने को कहा गया।जन शिकायत निवारण में विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए,समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!