वकील का मर्डर, दिनदहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Mirjapur : मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में शनिवार की सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक जांच करने पहुंचीं। उधर, हत्या की घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पूर्व प्रधान, प्रधानपति व अधिवक्ता राजीव सिंह (50) शहर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कटवारू का पूरा स्थित सद्भावना नगर कॉलोनी में कई वर्षों से रह रहे थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह व टहलने निकले थे। टहलकर घर वापस आ रहे थे कि सद्भावना नगर चौराहे के पास बाइक से दो लोग पहुंचे। इसमें एक ने तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी।

गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों व्यक्ति भाग निकले। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसमें बदमाश गोली मार कर भागते हुए दिखाई दे रहा है। गोली लगने के बाद राजीव सिंह को मंडलीय अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गईं। पुलिस टीम को बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि राजीव सिंह को गोली लगी है। मृतक व आरोपी दोनों एक गांव के हैं। पूर्व में गांव के ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद था। जिसके चलते हत्या हुई है। मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!