वन भूमि में अवैध कब्जे का आरोप, विश्रामपुर के ग्रामीणों ने डीसी व एसपी को सौंपा आवेदन

बारियातू (लातेहार): प्रखंड क्षेत्र के ग्राम विश्रामपुर में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे पौधारोपण कार्य में कुछ लोगों द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने लातेहार उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा आवेदन को अग्रेतर कार्रवाई हेतु डीएफओ को भेजा जाएगा।ग्रामीणों के अनुसार वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से जोत-कोड़ कर सखुआ (साल) के पेड़ों की कटाई की जा रही है और जमीन की खरीद-बिक्री भी की जा रही है। इस संबंध में विनय उरांव (पिता स्व. बुधु उरांव), कैलाश गंझू (पिता स्व. मैनेजर गंझू), शिवनाथ उरांव (पिता बसदेव उरांव) एवं सुरेन्द्र उरांव (पिता स्व. लाटो उरांव) पर वन भूमि में अवैध गतिविधियों का आरोप लगाया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा कुछ लोगों को भड़काकर वन विभाग के अधिकारियों को समूह बनाकर रोका जाता है, जिससे सरकारी कार्य बाधित होता है। जब भी वन विभाग के कर्मचारी ग्रामसभा आयोजित कर पौधारोपण करना चाहते हैं, तब ग्राम प्रधान का रवैया सहयोगात्मक नहीं रहता, जिसके कारण कई बार निर्धारित कार्यक्रम स्थगित हो जाता है या पूरा नहीं हो पाता।ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे गांव में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराना चाहते हैं, ताकि अवैध लकड़ी कटाई और जोत-कोड़ जैसी गतिविधियों पर रोक लग सके तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो।ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक, लातेहार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने और वन विभाग को निर्बाध रूप से पौधारोपण कार्य कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!