वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, बीसीसीआई देगा 131 करोड़ रुपए का इनाम

Mumbai : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है. बीसीसीआई की ओर से 10 मार्च को इस बात की घोषणा की गई. बता दें कि 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया था. इस जीत के साथ भारत ने अपना टी20 वर्ल्ड कप खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किया. भारत टूर्नामेंट के इतिहास में बैक टू बैक खिताब जीतने वाली पहली टीम बन चुका है.

यही नहीं टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास भी रच दिया. इससे पहले भारत ने 2007 और 2024 में यह ट्रॉफी जीती थी. अब 2026 की जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे कामयाब टीम बन चुकी है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है.

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है. बोर्ड ने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल है और उम्मीद है कि टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी. बता दें कि बीसीसीआई ने जो इनाम घोषित किया है वो खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स में बांटी जाएगी.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!