वाराणसी में नमो घाट पर वाटर बैलून प्ले ने पर्यटकों को किया आकर्षित

वाराणसी : वाराणसी में 86 वें घाट के रूप में निर्मित हुए नमो घाट पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वाटर बैलून प्ले की शुरुआत की गई है। नमो घाट का प्रबंध देख रही स्मार्ट सिटी की ओर से वाटर बैलून प्ले को एक प्राइवेट संस्था के माध्यम से चलाया जा रहा है। संस्था इससे मुनाफा कमा रही है तो वही परिवार के साथ पहुंचने वाले पर्यटक इसका भरपूर आनंद उठा रहे हैं।वाटर बैलून को मोटी प्लास्टिक से एक आकार देकर बनाया गया है। मोटी प्लास्टिक की दो चादरों के बीच प्लास्टिक के ही बैच लगाए गए हैं। जिससे वाटर बैलून आसानी से पानी में तैरता है। संस्था के कर्मचारी आदिब ने बताया कि प्रति व्यक्ति सौ रुपए का शुल्क रखा गया है। वाटर बैलून के अंदर एक समय में चार लोग जा सकते हैं। इसके बाद वाटर बैलून में गए लोगों द्वारा भीतर चला जाता है, इसे ही वाटर बैलून प्ले कहते हैं। लोगों के चलने से यह बैलून पानी में धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। 10 से 15 मिनट के समय के बाद लोगों को बाहर निकालते हैं।वाराणसी में मुरादाबाद, नई दिल्ली और पटना से आए के पर्यटक लोगों ने वाटर बैलून की सवारी करने का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वाटर बैलून के भीतर चलने से शरीर में ऊर्जा भी आई है और आनंद भी आया है। परिवार के साथ एक रोमांस का अनुभव हुआ है। यह एक अच्छा व्यायाम का साधन है। बच्चों को विशेष रूप से यह पसंद आ रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!